फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन: श्रीधाम में धूमधाम से मनाया गया अन्नकूट महोत्सव, कोलकाता से आए गोपाल-भोग चावल का ठाकुरजी को लगा भोग

Tue, 14 Nov 2023 04:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

श्रीधाम वृंदावन के मंदिरों में धूमधाम से अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर ठाकुरजी को कोलकाता से आए गोपाल-भोग चावल का भोग लगाया गया। 
विज्ञापन
वृंदावन: श्रीधाम में अन्नकूट महोत्सव पर ठाकुरजी कोलकाता से आए गोपाल-भोग चावल भोग लगाया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कान्हा की नगरी श्रीधाम वृंदावन में कार्तिक मास में मंगलवार को मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसी क्रम में श्रीधाम के सप्त देवालयों में से एक ठाकुर राधा दामोदर मंदिर में भी अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। 

विज्ञापन


मंदिर के अंग सेवक दामोदरचंद्र गोस्वामी महाराज ने बताया कि ठाकुर राधा दामोदर मंदिर के बड़े गोसाई आचार्य कनिका प्रसाद गोस्वामी महाराज की अध्यक्षता में इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ अन्नकूट महोत्सव व गिर्राज महाराज के पूजन का आयोजन किया गया। वृंदावन के सभी मंदिरों में गाय के गोबर से भगवान गिर्राज महाराज का स्वरूप बनाया गया, लेकिन ठाकुर राधा दामोदर मंदिर में स्वयं ही गिर्राज शिला मौजूद है। 

यह भी पढ़ेंः- UP: वृंदावन-झारखंड के बीच धर्म परंपरा बनी जुड़ाव का माध्यम, आदिवासी मोनिया भक्तों ने मोरपंखी के साथ किया नृत्य
विज्ञापन


बताया कि इस शिला पर चार चिन्ह भी अंकित है। इसमें ठाकुर जी के चरण चिन्ह, गाय के चरण चिन्ह, ठाकुर जी की लाठी एवं बांसुरी का चिन्ह स्पष्ट दिखाई देता है। सुबह प्रातः कालीन बेला में इस शिला का पंचामृत से अभिषेक किया गया। वहीं मध्यकालीन बेला में कोलकाता से आए गोविंद भोग चावलों से गिर्राज महाराज का स्वरूप बनाया गया। 

वहीं कई मन सब्जी विभिन्न प्रकार के 56 भोग, पापड़, चटनी एवं सैकड़ो प्रकार के पकवान बनाए जाते हैं। जिनको ठाकुर जी को भोग स्वरूप अर्पित किया गया। इस मनमोहक दृश्य को देखने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से सैकड़ो भक्त मंदिर परिसर में आते हैं और अन्नकूट प्रसादी भी ग्रहण किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra: 'नीचे दुकान में लगी आग, ऊपर फंसा परिवार', दीपक, पटाखे और शॉर्ट सर्किट से 15 जगह अग्निकांड

बताया कि एक कुंतल दूध की खीर का प्रसाद दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। साथ ही वृंदावन के साधु, संत और वैष्णव जनों के लिए प्रसादी सेवा का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर मथुरा जिला जज आशीष गर्ग एवं बैंगलोर इस्कॉन के प्रेसिडेंट मधु पंडित दास महाराज को पूज्य बड़े गोसाई महाराज के द्वारा माला व चित्रपट भेंट कर सम्मानित किया गया। मंदिर परिसर में संध्याकालीन बेला में भव्य भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें