फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राजमार्ग पर अवैध कट बंद होने से आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

विज्ञापन
भाजपा नेता को समझाते पुलिस कर्मी। 
विज्ञापन
काेसीकलां। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करने के बाद मंगलवार को राजमार्ग प्राधिकरण ने कोटवन से लेकर गौहारी तक पांच अवैध कट बंद कर दिए। कट बंद होने से आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा -बुझाकर शांत कर दिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने मंगलवार को दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशेष अभियान चलाकर कोटवन से लेकर गौहारी तक के अंतर्गत पांच अवैध कटों को स्थायी रुप से बंद करा दिया । इनके कारण यहां तमाम सड़क दुर्घटनाएं घटित हो रही थीं। मैनेजर आवेश खान के नेतृत्व में टीम ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। उन्होंने यहां हाइवे पर बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अवैध रूप से बने हुए कोटवन मोड, नवीपुर, एफसीआई गोदाम के सामने, अजीजपुर, गौहारी कटों को बंद कर दिया।
एफसीआई गोदाम के सामने जैसे ही टीम कट बंद करने पहुंची तो लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंच गई। यही हाल कोटवन में ग्रामीणों का रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो=3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें