फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ब्राह्मणों पर हुए अत्याचार के खिलाफ संतों-विप्रजनों में आक्रोश

विज्ञापन
मथुरा। ब्राह्मणों पर हुए अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन करते संत व विप्रजन - फोटो : mathura
विज्ञापन
वृंदावन। कुरुक्षेत्र में हरिओम बाबा द्वारा आयोजित यज्ञ के दौरान ब्राह्मणों से ही मारपीट के मामले में संत समाज और विप्रजनों में आक्रोश है। घटना के विरोध में शनिवार को तलाश मंदिर स्थित सरस कुंज में संतों और कथावाचकों ने बैठक कर प्रदर्शन किया। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश महाराज और तुलसी महाराज ने बताया कि इस यज्ञ में ब्राह्मणों के साथ जो मारपीट की गई वह बर्दाश्त से बाहर है। आरोप है कि हरिओम बाबा, उनके सहयोगियों और बाउंसर द्वारा ब्राह्मणों पर लगातार अत्याचार किए जा रहे हैं। इसके चलते कई ब्राह्मण यज्ञ छोड़कर लौट चुके हैं।
विज्ञापन


संत समाज ने इस घटना की निंदा कर हरियाणा सरकार और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। संत रामस्वरूप ब्रह्मचारी, महंत लाडली शरण महाराज, आनंद बल्लभ गोस्वामी, सच्चिदानंद महाराज, मोहिनी शरण महाराज, गोपेश बाबा, शिवम शुक्ला, हिमांशु गौड़ आदि अन्य लोग मौजूद थे। इधर, श्रीमद्भागवत मंदिरम, परिक्रमा मार्ग में धर्म रक्षा संघ के तत्वावधान में एक संगोष्ठी आयोजित की गई।

इसमें कुरुक्षेत्र में वेदपाठी कर्मकांडी ब्राह्मणों को बासी भोजन परोसने का विरोध करने पर स्वामी हरिओम बाबा के अंगरक्षकों द्वारा की गई गोलीबारी और लाठीचार्ज की निंदा की गई। अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज ने की। इस घटना में वृंदावन के श्रीमद्भागवत मंदिरम का एक छात्र भी शामिल था, जिससे संत समाज में रोष है। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़, महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज, महंत मोहिनी बिहारी शरण, आचार्य बद्रीश महाराज, महंत अतुल कृष्ण दास, श्रीदास प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें