फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 टीमें करेंगी मरीजों की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
फरह (मथुरा)। स्वास्थ्य विभाग के साथ अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कदमताल मिलाती नजर आएंगी। दोनों विभागों की 12 टीमें घर-घर मरीजों को चिन्हित करेंगी। वे उनके डाटा भी अपलोड करेंगी, ताकि भविष्य में स्वास्थ्य विभाग ऐसे लोगों से संपर्क बनाए रखे।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के साथ अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार, खांसी के मरीजों के अलावा बाहर से आए लोगों को चिन्हित करेंगी। बाहर से आए लोगों के साथ ही बीमार लोगों का भी डाटा ऑनलाइन फीड किया जाएगा। इनके मोबाइल नंबर भी दर्ज किए जाएंगे, जिससे भविष्य में स्वास्थ्य विभाग ऐसे लोगों से सतत संपर्क भी रख सकेगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण के लिए गठित की जाने वाली टीमों में आशा कार्यकर्ता के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम और सुपरवाइजर को शामिल किया जाएगा। शुरुआत फरह कस्बे से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें