फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ादायक: मजदूरी कर पेट पाल रहे अविवाहित की मौत, भाइयों ने अंतिम संस्कार करने से किया मना, देखने तक नहीं आए

Sat, 04 Feb 2023 08:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में बेहद ही पीड़ादायक खबर सामने आई है। यहां अविवाहित भाई की मौत हो गई तो उसके सगे भाइयों ने उसका अंतिम संस्कार तक करने से मना कर दिया। इस पर पुलिस ने अपना फर्ज निभाया और उसका अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से अमानवीय घटना सामने आई है। यहां अविवाहित भाई की मौत के बाद दो सगे भाइयों ने उसका अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। यहां तक कि उसे देखने तक नहीं आए। ऐसे मौके पर पुलिस ने अपना फर्ज निभाते हुए मृतक का अंतिम संस्कार कराया। 

विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे पुलिस को राया-मथुरा रोड पर रेलवे स्टेशन के निकट 55 वर्षीय व्यक्ति अचेत हालत में पड़ा मिला। सूचना पर थाना प्रभारी ओमहरि वाजपेयी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त जिला अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र के गांव लखनिया निवासी रामेश्वर के रूप में की। 

इसके बाद पुलिस ने रामेश्वर की मौत की सूचना परिजनों को दी। इस पर उसके भाइयों ने आने से मना कर दिया। उन्होंने अंतिम संस्कार तक करने से मना कर दिया। एसएसआई शिवकुमार शर्मा ने बताया कि रामेश्वर की अपने दो सगे भाइयों से कई साल से मुलाकात नहीं हुई थी। उन्होंने भोपाल में रह रहे उसके भाई से भी बात की। उसने बताया कि आर्थिक हालत ठीक नहीं हैं, ऐसे में वह भाई का अंतिम संस्कार नहीं कर सकता है। ऐसा ही जवाब अलीगढ़ में रह रहे दूसरे भाई ने भी दिया। 
विज्ञापन


बताया कि रामेश्वर अविवाहित था। इधर-उधर मजदूरी कर जीवन यापन करता था। राया में वह काम की तलाश में आया था। उसकी जेब से मिले कागजात के आधार पर शिनाख्त हुई। मृतक की जेब से बुखार की गोलियां मिली हैं। माना जा रहा है की बीमारी के चलते उसकी मौत हुई है। भाइयों के नहीं पहुंचने पर पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें