फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पति के खिलाफ लिखी आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। रुक्मिणी विहार स्थित श्री कृष्णा हाईटस में 15वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने वाली युवती के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन ग्वालियर लेकर रवाना हो गए हैं। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने में एफआईआर दर्ज कर ली है। पति अभी लापता है, उसकी तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगी हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ग्वालियर की रहने वाली निधि उपाध्याय ने फ्लैट से नीचे कूदकर जान दे दी थी। वह 15वीं मंजिल में फ्लैट नंबर 1504 में रहती थी। ग्वालियर से आए उसके भाई सौरभ उपाध्याय ने बताया कि उसकी निधि और उसके साथ रहने वाले शैलेंद्र दोनों ही आसपास के रहने वाले हैं। दोनों लोग ग्वालियर से भाग आए थे। थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसने सबसे संबंध खत्म कर दिए थे। तभी से वह किसी के संपर्क में नहीं थी। अब हादसे की जानकारी हुई तो यहां आए। सौरभ ने शैलेंद्र यादव के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज कराई है।
पुलिस को जांच में पता लगा है कि सौरभ के परिजन भी शादी से खुश नहीं थे। उसने लव मैरिज की थी। निधि ससुराल जाने के लिए जिद कर रही थी। जिस कारण से दोनों में विवाद बढ़ गया। विवाद बढ़ा तो वह डिप्रेशन का शिकार हो गई और फिर उसने जान दे दी। हादसे के वक्त शैलेंद्र घर पर था, लेकिन बाद में भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें