फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई पत्नी के अपहरण की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। नौहझील थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के अपहरण का आरोप लगाया है। पीड़ित पति का कहना है कि पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज न किए जाने के कारण उसे न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा है। न्यायालय के आदेश पर स्थानीय पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव इनायतगढ़ निवासी राकेश ने न्यायालय जेएम नवम्, मथुरा में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी 40 वर्षीय पत्नी रीना देवी 11 अगस्त 2025 को दोपहर करीब 12 बजे कस्बा नौहझील में दवा लेने गई थी। राकेश का आरोप है कि वहां से अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया। पीड़ित राकेश के अनुसार, घटना के बाद उन्होंने तत्काल स्थानीय थाना नौहझील में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और प्राथमिकी दर्ज नहीं की। इसके बाद उन्होंने 23 अगस्त 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा को भी रजिस्टर्ड डाक से प्रार्थना पत्र भेजकर गुहार लगाई, लेकिन वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। काफी प्रयासों के बाद भी जब पत्नी का कोई सुराग नहीं लगा तो पीड़ित ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र पेश किया। पीड़ित ने अदालत से मांग की है कि संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए जाएं। पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें