फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रंजिश में ई-रिक्शा चालक का अपहरण कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। शक्ति नगर कॉलोनी से ई-रिक्शा चालक सोनू उर्फ सत्येंद्र (22) का अपहरण करने के बाद चाकू से गोदकर हत्या करके शव को पानीगांव पुल के समीप फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए दो मुख्य आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

थाना जैंत क्षेत्र के छरौरा स्थित शक्ति नगर कॉलोनी निवासी सोनू उर्फ सत्येंद्र गौतम (22) ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। 4 मार्च को सोनू घर पर अकेले थे। शाम को जब परिजन लौटे तो सोनू गायब मिला। पुलिस के मुताबिक, काफी खोजबीन के बाद पता चला कि गोपीनाथ जैन मंदिर (शेरगढ़) निवासी तीन नामजद लोग सोनू को जबरन ई-रिक्शा में बैठाकर ले गए हैं।
परिजन ने रंजिश का हवाला देते हुए थाना जैंत में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस जब तक युवक की तलाश कर पाती, तब तक यमुनापार क्षेत्र के पानीगांव पुल के पास उसका शव बरामद हुआ। हत्यारों ने युवक के शरीर पर चाकू से वार कर उसे मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हत्या की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया है। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें