फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: शुभ घड़ी, सुनहरी खरीदारी...

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भारतीय परंपरा में पुष्य नक्षत्र को खरीदारी के लिए बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से घर में सुख-समृद्धि और बरकत आती है। यही वजह है कि पुष्य नक्षत्र पर सराफा बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है। इस बार सोने और चांदी की कीमतों में आई नरमी ने भी खरीदारों को आकर्षित किया है।
विज्ञापन


शहर के होली गेट, चौक बजार, छत्ता बाजार, कृष्णा नगर आदि सराफा बाजारों में ग्राहक शुभ अवसर पर खरीदारी के लिए अपनी पसंद और बजट के अनुसार आभूषण चुन रहे हैं। महिलाओं की पसंद में अंगूठी, चेन और मंगलसूत्र शामिल हैं, जबकि चांदी के सिक्कों और शुभ वस्तुओं की भी मांग है। कई लोग इसे केवल परंपरा से जोड़कर नहीं, बल्कि भविष्य के लिए सुरक्षित निवेश के अवसर के रूप में भी देख रहे हैं। पिछले 10 दिनों में चांदी के दामों में 30000 रुपये की गिरावट आई है। वहीं सोने के भाव में 8 हजार रुपये की गिरावट आई है। सराफा कारोबारियों को उम्मीद है कि शुभ मुहूर्त और कीमतों में नरमी के मेल से बाजार में अच्छा कारोबार होगा। लोगों के लिए यह अवसर अपनी खुशियों को सोने की चमक से जोड़ने के साथ भविष्य की बचत को मजबूत करने का भी है।
विज्ञापन


-

पुष्य नक्षत्र पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। कीमतों में नरमी से इस बार ग्राहकों का रुझान और बढ़ने की उम्मीद है।
अखिल मित्तल, सराफा कारोबारी
-

अब लोग आभूषणों के साथ निवेश के लिए भी सोना खरीद रहे हैं। शुभ अवसर पर चांदी के सिक्कों की भी मांग रहती है।
संदीप अग्रवाल, सराफा कारोबारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें