फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: फर्जी कागजात से ब्रजवासी समूह की जमीन कब्जाने का प्रयास, 50 लाख की रंगादारी मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मंडी चौराहे पर स्थित ब्रजवासी उद्योग की बेशकीमती जमीन के फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर फर्जी कागजात तैयार करके फर्जी मुख्त्यारनामा कर दिया गया। ब्रजवासी समूह के परिवार को धमकाया और 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। इस मामले में समूह के चेयरमैन ने तीन महिलाओं सहित 8 लोगों के विरुद्ध कूटरचित दस्तावेज बनाने, धोखाधड़ी और रंगदारी की धाराओं में थाना हाईवे में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

डायबिल नगर निवासी राजेश अग्रवाल ब्रजवासी ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उनके परिवार ने वर्ष 1971 में भगवानदास व बुलाखी दास से मंडी चौराहे पर जमीन खरीदी थी। इसका दाखिला खारिज भी मैसर्स ब्रजवासी उद्योग के नाम से राजस्व विभाग में कराया गया। इसी जमीन के निकट शिवरचरण पुत्र हीरालाल की जमीन भी वर्ष 1973 में खरीदी गई। इस जमीन पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के निर्माण का कार्य शुरू किया गया। 1989-90 में चकबंदी में खसरा नंबरों को परिवर्तित कर दिया गया। इसके बाद नए खसरा नंबरों के साथ भी अभिलेखों में दर्ज करा दिया। बाद में फायर ब्रिगेड का काम बंद करके इस भूमि पर आवासीय कॉलोनी केएम सिटी विकसित करने की योजना बनाई। विभिन्न विभागों से इसके लिए एनओसी ली गई।
कॉलोनी बनाने की जानकारी शिवचरण के बेटे-बेटियों को हुई तो उन्होंने धमकाना शुरू कर दिया। फर्जी हीरालाल का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर जमीन का मुख्त्यारनामा मुकेश नामक व्यक्ति के नाम कर दिया। आरोपी 50 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। इस मामले में शिवचरण के पुत्र गोपाल, सूरज, हरि, रानी, प्रीति, रचना, अरुण और मुकेश कुमार के नाम प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। ब्रजवासी समूह के राजेश अग्रवाल का कहना है कि दबंग लोग फर्जी कागजात के सहारे उन्हें धमका रहे हैं और रंगदारी मांग रहे हैं। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि साक्ष्य संकलन के बाद आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें