मथुरा। संस्कार भारती द्वारा संविधान निर्माण के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के परिणाम की घोषणा की गई है। गत 9 दिसंबर को स्कूल और काॅलोजों में आयोजित प्रतियोगिता में 45 स्कूलों-कॉलेजों के 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन
संस्कार भारती के ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष सुरेंद्र सक्सेना ने बताया कि डिग्री कॉलेज स्तर की वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय था संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की आज़ादी। इसमें आरसीए कॉलेज की खुशी ने प्रथम, बीएसए कॉलेज की पूर्वी शर्मा ने दूसरा व प्रियंका बघेल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय स्तरीय वर्ग में कान्हा माखन मिलेनियम स्कूल की अनन्या उपाध्याय को प्रथम, श्रीजी बाबा सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की प्रतिष्ठा भारद्वाज को द्वितीय और कान्हा माखन पब्लिक स्कूल की हिताशी शर्मा व रमनलाल शोरावाला स्कूल की गौरी सैनी को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। आगामी 25 दिसंबर को मसानी के बृज कला केंद्र पर संस्कार भारती द्वारा शहीदों के परिवारों का सम्मान समारोह प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। समारोह में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। संवाद