फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चार चौराहों के जाम से निपटने को बनी कार्ययोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर में चार चौराहों पर प्रतिदिन लगने वाले जाम से निपटने के लिए कार्य योजना पर चर्चा की गई। शुक्रवार को कलक्टरेट में यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए मार्ग प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था और रूट निर्धारण के लिए नए ट्रैफिक नियम लागू करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

शहर के गोवर्धन चौराहा, मंडी चौराहा, छटीकरा चौराहा एवं नरहौली तिराहा पर लगने वाले यातायात जाम के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा वैकल्पिक व्यवस्थाओं के सुझाव मांगे गए। नरहौली तिराहे को सबसे बड़े जाम बिंदु के रूप में चिह्नित किया गया। डीएम ने कहा कि नरहौली के जाम की समस्या के हल के लिए यातायात पुलिस, नगर निगम, एनएचएआई, विद्युत विभाग सहित संबंधित सभी एजेंसियां समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करेंगी। डीएम ने निर्देश दिए कि मथुरा–वृंदावन क्षेत्र में मार्ग प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था तथा रूट निर्धारण के लिए नए यातायात नियम लागू किए जाएं।
गोवर्धन चौैराहा, छटीकरा और मंडी चौराहों पर यातायात को सुगम बनाने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके लिए चौराहों के निकट स्थित पुलिस चौकी को शिफ्ट करने, वृक्षों की ट्रिमिंग, मार्गों पर लाइन मार्किंग, गोवर्धन चौराहे के निकट हाई-मास्ट को डिवाइडर पर स्थानांतरित करने, भारी वाहनों के आवागमन के लिए एंट्री का समय तय करने, सर्विस लेन को चौड़ी करने के कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

छटीकरा चौराहा, मंडी चौराहा एवं गोवर्धन चौराहों के आसपास अतिक्रमण को हटाने तथा ई-रिक्शा के संचालन पर तत्काल सख्ती किए जाने की बात कही गई। नगर आयुक्त एवं पुलिस अधीक्षक यातायात ने बताया कि यातायात में सबसे बड़ी बाधा ई-रिक्शा के कारण उत्पन्न हो रही है। इसके निवारण के लिए ई-रिक्शा मालिकों को तत्काल नोटिस जारी कर वाहन का पंजीकरण अनिवार्य किए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि यात्रियों का चढ़ना एवं उतरना केवल एक ही दिशा से अनुमन्य होगा।
बैठक में एसएसपी श्लोक कुमार, एमवीडीए उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन, नगर आयुक्त जग प्रवेश, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ सूरज पटेल, सीडीओ मनीष मीना, एसपीआरए सुरेश रावत, एसपी ट्रैफिक मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें