फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में समस्याओं का अंबार

Wed, 04 Nov 2015 05:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र के बाशिंदों और श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने पालिका प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बुधवार को बिहारीपुरा, वमनपुरी, दुसायत मोहल्ला के क्षेत्रवासियों ने डीएम को पत्र भेजकर बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में पेयजल, सफाई, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था कराने की मांग की है।

क्षेत्रवासी राजू गोस्वामी, बालकृष्ण शर्मा, श्याम बिहारी सारस्वत का कहना है कि बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में देश-विदेश से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं।
विज्ञापन


इसके बावजूद क्षेत्र में सड़क, सफाई, पेयजल आदि का पूर्ण अभाव है। प्रदीप गोस्वामी, संदीप सारस्वत, बांकेबिहारी अग्रवाल, राधिका दास ने बताया कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कई बार पालिकाध्यक्ष, ईओ, क्षेत्रीय सभासद आदि जनप्रतिनिधियों को लिखित और मौखिक रूप में अवगत कराया जा चुका है।

इसके बाद भी पालिका प्रशासन उदासीन बना हुआ है और क्षेत्रीय जनता गंदगी, पेयजल किल्लत, जर्जर सड़क आदि की समस्या से जूझने को मजबूर है। मांग करने वालो में संतोष कुमार, बनवारी लाल, सुनील, मोहन, शुभम, योगेश, सतींद्र, सोमनाथ आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें