वृंदावन बाल विकास मंच की बुधवार को हुई बैठक में छह नवंबर से शुरू होने वाले 24वें मंडलीय शैक्षिक बाल मेला एवं युवा महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
मेला संयोजक पालिकाध्यक्ष और मंच के संरक्षक मुकेश गौतम ने कहा कि मंच ने शैक्षिक बाल मेला के माध्यम से अब तक सैकड़ों प्रतिभाओं को निखारा है।
मेला अधिकारी बिहारी लाल वशिष्ठ, मेला संरक्षक डा. विनोद बनर्जी, अनूप शर्मा, बालकृष्ण गौतम, अशोक गोस्वामी, गजेंद्र शर्मा, अनिल शर्मा, बृजमोहन गिरी, संजय शर्मा, गोपाल शरण शर्मा आदि उपस्थित रहे।
संचालन देवेंद्र शर्मा ने किया।