मथुरा। अमर उजाला की ओर से अचीवर्स अवॉर्ड कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के सीवी रमन सभागार में आयोजित किया जाएगा। समारोह में यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई के टॉपर्स के साथ चयनित विद्यालयों के मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा।
प्रतिभाओं को सम्मान देने और उत्साहवर्धन करने के लिए प्रतिवर्ष अमर उजाला की ओर से अचीवर्स अवॉर्ड से मेधावियों को नवाजा जाता है। इससे एक तरफ जहां मेधावियों को आगे बढ़ने का हौसला मिलता है तो वहीं अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलती है।
समारोह के मुख्य प्रायोजक बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी मथुरा पावर्ड बाय केडी यूनिवर्सिटी हैं। चयनित विद्यालयों में राजीव इंटरनेशनल स्कूल, इलाइट न्यू जेनरेशन इंटरनेशनल स्कूल, रोमेक्स इंटरनेशनल स्कूल, प्रसाद पब्लिक स्कूल, रीयल पब्लिक स्कूल, अशोका इंटलेक्ट स्कूल भरतपुर रोड, केआरएसडी पब्लिक स्कूल बलदेव रोड, सोफिया पब्लिक स्कूल राया और केडी पब्लिक स्कूल राया शामिल हैं।
मेधावियों के हौसलों को नई उड़ान दे रहा अमर उजाला का अचीवर्स अवॉर्ड सम्मान: उमाशंकर अग्रवाल
मथुरा। बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट उमाशंकर अग्रवाल ने अमर उजाला अचीवर्स अवॉर्ड की सराहना करते हुए इसे मेधावी छात्र-छात्राओं का सच्चा सम्मान बताया है। उन्होंने कहा कि सालों से लगातार आयोजित हो रहा यह सम्मान समारोह विद्यार्थियों के हौसलों को नई उड़ान दे रहा है। उमाशंकर अग्रवाल ने कहा कि जब मेधावियों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए इतने प्रतिष्ठित मंच पर सम्मानित किया जाता है, तो उनमें आगे बढ़ने का उत्साह दोगुना हो जाता है। अमर उजाला की यह पहल न सिर्फ प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित करती है, बल्कि समाज के अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनती है।