फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी मांगने पर चले लात-घूंसे: बिजली विभाग के ऑफिस में XEN और कार्यालय सहायक में मारपीट, SDO का टूटा मोबाइल

Sat, 25 Jul 2026 07:15 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यूपी के मथुरा जिले का एक बिजली कार्यालय शनिवार को अखाड़ा बन गया। एक्सईएन और कार्यालय सहायक के बीच जमकर लात-घूंसे चले। मामले में पुलिस में भी शिकायत की गई है।
विज्ञापन
बिजली विभाग के कार्यालय पर जुटे कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कोसीकलां में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता से चिकित्सकीय अवकाश के अनुमोदन स्वीकृति हेतु प्रार्थना पत्र लेकर गए कार्यालय सहायक और एक्सईएन के बीच जमकर मारपीट हुई। थप्पड़ और लात-घूंसे चले। इस दौरान एक्सईएन कुर्सी से गिर गए। वहां रखा एसडीओ छाता का मोबाइल भी टूट गया। घटना से कार्यालय में अफरातफरी की स्थिति बन गई। कर्मचारी घटना की जानकारी एसई प्रथम को देने मथुरा चले गए। मुख्य अभियंता ने दोनों पक्षों को तलब किया है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार को दोपहर में अधिशासी अभियंता सुरेंद्रपाल सिंह के समक्ष कार्यकारी सहायक मोरध्वज सिंह  13 से 18 जुलाई के मध्य चिकित्सकीय अवकाश के अनुमोदन स्वीकृति हेतु प्रार्थना पत्र लेकर गए थे। जिस पर अधिशासी अभियंता द्वारा चिकित्सकीय अवकाश को अस्वीकृत कर दिया गया। 

आरोप है कि स्वीकृति प्रदान करने के अनुरोध करने पर अधिशासी अभियंता अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। अभद्र भाषा के लिए मना करने पर अधिशासी अभियंता मोरध्वज सिंह के साथ हाथापाई शुरू कर दी एवं बर्खास्त करने की धमकी दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इससे त्रस्त होकर अधिशासी अभियंता ने धक्का दे दिया, जिससे कुर्सी से नीचे गिर गए। इसी दौरान वहां रखा एसडीओ का मोबाइल भी टूट गया। एक्सईएन सुरेंद्रपाल सिंह का कहना था कि कार्यकारी सहायक ने दफ्तर में घुसते ही अभद्रता करनी शुरू कर दी और वहां रखे सरकारी कागजात फाड़ डाले, मना करने पर मारपीट कर दी। दोनों पक्षों ने मारपीट करने की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें