फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बांकेबिहारी के भक्तों पर कोविड के नियमों के साथ ही अन्य प्रतिबंध लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोविड के नियमों के साथ ही अन्य प्रतिबंध भी लागू किए गए हैं। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने नववर्ष पर यहां आने वाली भीड़ को देखते हुए रविवार को गाइडलाइन जारी की।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि कोविड-19 के नए वैरिएंट के मरीज सामने आ रहे हैं। देश के अधिकांश राज्यों में इसके मरीज सामने आए हैं। ऐसे में सभी भक्तों से अपील है कि वे कोविड-19 के नियमों का पालन करें। बिना मास्क लगाए न आएं, खांसी, जुखाम, बुखार, अस्थमा, एलर्जी इत्यादि से पीड़ित व्यक्ति भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग व्यक्तियों, छोटे बच्चों, बीमार व्यक्तियों का भीड़ वाले स्थानों पर न ले जाएं। भीड़ वाले स्थानों एवं मंदिर परिसर में दर्शन पश्चात अधिक समय तक न रुकें। कोविड-19 लक्षण प्रतीत होने पर तुरंत जांच कराएं।

डीएम ने कहा कि मंदिर प्रबंधन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा बनाए गए रूट चार्ट एवं नियमों का पालन करें। पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लगातार की जा रही उद्घोषणा को ध्यान से सुनें और पालन करें। भीड़ के समय वृद्ध, दिव्यांगजन, छोटे बच्चों एवं बीमार व्यक्तियों को मंदिर परिसर में न लाएं। मंदिर आते समय श्रद्धालु किसी भी प्रकार का कीमती सामान/आभूषण अपने साथ न लाएं। मंदिर में प्रवेश/निकास को निर्धारित प्रवेश एवं निकास मार्ग का ही प्रयोग करें।
विज्ञापन



जूता-चप्पल रखने की व्यवस्था
डीएम के अनुसार मंदिर परिसर के पास जूता-चप्पल रखने की कोई व्यवस्था नहीं है। मंदिर में जूता-चप्पल पहनकर न आएं। जूता-चप्पल रखने की व्यवस्था मंदिर प्रबंधन द्वारा नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से मंदिर से जुड़ने वाले सभी प्रवेश मार्गों जैसे विद्यापीठ चौराहा, जुगल घाट, जादौन कार पार्किंग, हरिनिकुंज चौराहा एवं गौतम पाड़ा पर बनाए नए जूताघर में की गई है। प्रवेश एवं निकास मार्गों की गलियां अलग-अलग रास्तों में खुलने के कारण मंदिर चबूतरा पर अथवा नीचे गली में उतारे गए जूते-चप्पल को पुनः प्राप्त नहीं कर पाएंगे। जूता-चप्पल निर्धारित जूताघर में उतारे अथवा होटल, गाड़ी में उतार कर आएं।


जेबकतरों, चोरों से सावधान रहें
डीएम ने बताया कि भक्त जेबकतरों व चोरों से सावधान रहें। वृद्धों व बच्चो की जेब में नाम, पता व फोन नंबर की पर्ची अवश्य लिख कर रखें। ताकि किसी भी परिजन के बिछड़ने पर आपको सूचित किया जा सके। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा वस्तु की सूचना अपने पास खड़े सुरक्षा कर्मचारी अथवा पुलिस कर्मचारी को अवश्य दें। खोया पाया केंद्र मंदिर कार्यालय एवं बिहारी जी पुलिस चौकी पर बनाया गया है। मंदिर मार्ग पर खड़े होकर सेल्फी न लें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें