मथुरा। महोली रोड के निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए आईजीआरएस पर एक शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता ने निर्माण कार्य की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
करीब एक माह पहले महोली रोड का निर्माण कराया गया था। महोली रोड निवासी शिकायतकर्ता प्रणव सिंह का आरोप है कि निर्माण के दौरान कई बार काम रोका गया, क्योंकि निर्माण के दौरान सड़क दरक रही थी। इसी दौरान सांसद हेमामालिनी द्वारा शिलान्यास प्रस्तावित कर दिया गया। इसके चलते जल्दबाजी में बिना यातायात रोके सड़क का निर्माण कर दिया। इससे सड़क कहीं दरक गई तो कहीं गड्ढे हो गए। शिकायतकर्ता ने निर्माण में गड़बड़ी और मानकों का ध्यान न रखने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने और सड़क निर्माण दोबारा कराने की मांग की है। संवाद