फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के अपहरण, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने गांव के ही आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

आरोप है कि गांव के ही युवक ने रात के समय किशोरी को अगवा कर लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को भी घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
उधर किशोरी ने अपने पिता को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद पीड़ित ने थाना मांट में जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें