फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: निगम की जमीन पर अवैध रूप से कॉलोनी बसाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कांग्रेसियों ने निगम के अधिकारियों पर मिलीभगत से गोविंदपुर में नगर निगम की जमीन पर कॉलोनी बसाने का आरोप लगाया है। कहा है कि इस मामले में एमवीडीए के अधिकारियों ने निगम को चेताया था। बावजूद इसके निगम के अधिकारियों ने एनओसी जारी कर दी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कांग्रेस की शहर इकाई ने कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस के नवनियुक्त शहर अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम ने मामले में महापौर विनोद अग्रवाल पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि राधावैली के निकट गोविंदपुर में नगर निगम की जमीन पर अवैध रूप से कॉलोनी बसाने का कार्य चल रहा है।

अधिकारियों की मिलीभगत से निगम की जमीन पर कॉलोनी बसाने के लिए एनओसी भी दी गई है और महापौर पर नवनिर्मित कॉलोनी में हिस्सेदारी का आरोप लगाया है। कांग्रेसियों ने मामले में सीएम योगी से जांच की मांग की है। इस दौरान पार्षद संतोष पाठक, घनश्याम चौधरी, अबरार कुरैशी, पुनीत बघेल, धनंजय चौधरी, प्रवीन ठाकुर, राहुल अरोड़ा, निशांत खंडेलवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें