फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कोसीकलां की अक्षिता जैन बनीं गुजरात में जज

विज्ञापन
कोसीकलां में अक्षिता जैन के सिविल जज बनने पर परिजन खुशी मनाते हुए। 
विज्ञापन
कोसीकलां। मोहल्ला गांगवान निवासी अक्षिता जैन का चयन गुजरात न्यायिक सेवा में हुआ है। उन्हें गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा आयोजित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। उन्हें न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर नियुक्ति मिली है।
विज्ञापन

अक्षिता जैन एलआईसी में कार्यरत नवीन जैन की बेटी हैं। उन्होंने विद्या देवी जिंदल स्कूल से कॉमर्स विषय में टॉप किया था। इसके बाद देहरादून के यूपीईएस विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की, जहां उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। अक्षिता ने नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से एलएलएम किया, जहां उन्हें 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप मिली।
सकल दिगंबर जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष सुभाष जैन, राजेंद्र जैन, कैलाश चंदौरिया, प्रवीन जैन, नगर पालिका अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, पूर्व चेयरमैन नरेंद्र कुमार, डाॅ. जर्नादन गौड, भाजपा नेता डा.अमर सिंह पौनिया, कमल किशोर वाष्र्णेय आदि ने अक्षिता को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें