फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अक्रूर घाट का होगा सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने वृंदावन स्थित अक्रूर घाट को संवारने की योजना बनाई है। घाट के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ मरम्मत कार्य भी कराया जाएगा। फिलहाल इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। मंजूरी के बाद कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, मथुरा-वृंदावन के धार्मिक स्थलों को संवारने की योजना बनाई जा रही है। ताकि दूर-दराज से यहां आने वाले श्रद्धालु और आकर्षित हो सकें और उन्हें बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसी के तहत ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने अक्रूर घाट को संवारने की योजना बनाई है। करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से यहां सौंदर्यीकरण और मरम्मत कार्य कराया जाएगा। सीईओ एसबी सिंह ने बताया कि पिछले दिनों कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगी है और स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव पर शासन की मुहर लगने के बाद यहां कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें