फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआई के पास मनुष्य की आत्मा और डॉक्टरों जैसी संवेदना व प्रेम नहीं : कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। केएम विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एनसी प्रजापति ने कहा कि तकनीक चाहे जितनी आगे निकल जाए लेकिन एआई के पास मनुष्य की आत्मा और डॉक्टरों जैसी संवेदना व प्रेम नहीं है। वह बुधवार को विवि में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कुलाधिपति एवं जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, कुलपति डॉ. एनसी प्रजापति, एएमएस डॉ. नमित गौतम और मेडिकल प्राचार्य डॉ. पीएन भिसे ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। महिला डॉक्टरों से केक काटा। चिकित्सकों को पटुका ओढ़ाकर गुलदस्ता भेंट किया गया।
कुलाधिपति किशन चौधरी ने कहा कि धरती पर भगवान के बाद दूसरा स्थान डॉक्टर का है। रजिस्ट्रार डॉ. पूरन सिंह ने डॉक्टरों के अच्छे व्यवहार को मरीज के जल्द ठीक होने के लिए जरूरी बताया। प्राचार्य डॉ. पीएन भिसे ने कहा कि भारत में 1 जुलाई का दिन देश के प्रतिष्ठित चिकित्सक व पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय की स्मृति में मनाया जाता है। वेटरनेरी रिसर्च सेंटर के विभागाध्यक्ष डॉ. अजय प्रकाश ने इस वर्ष की थीम बिहाइंड द मास्क पर प्रकाश डाला। एडिशनल मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. नमित गौतम के संचालन में आयोजन हुआ। इसमें डॉ. प्रतीक्षा, डॉ. आनंद, डॉ. ऋषिका, डॉ. कुशाग्र, डॉ. दिव्यांशी, डॉ. कुकू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें