फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BankeBihari Corridor: 'बची रहें वह कुंज-गलियां, जहां कृष्ण ने की लीलाएं', समर्थन को गली-गली घूम रहे आंदोलनकारी

Fri, 03 Feb 2023 06:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के वृंदावन स्थित श्री बांकेबिहारी मंदिर में कॉरिडोर बनाया जाना प्रस्तावित है। स्थानीय निवासी, व्यापारी, मंदिरों के सेवायत लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। इसके लिए वह लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। लोगों का समर्थन हासिल करने को शुक्रवार को भी वह गली-गली घूमे। 
विज्ञापन
ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्री बांकेबिहारी मंदिर में कॉरिडोर के विरोध नें आंदोलनकारियों का जनसंपर्क अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। आंदोलनकारी महंत फूलडोल बिहारीदास से मिले और कॉरिडोर के विरोध में समर्थन मांगा। महंत ने उनकी बात सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन


आंदोलनकारी संत और महंतों से मिलकर अपने पक्ष में समर्थन मांग रहे हैं। मंहत फूलडोल बिहारीदास को लोगों ने बताया कि कॉरिडोर निर्माण के नाम पर कुंज गलियों की प्राचीनता को खत्म करने का प्रयास हो रहा है। उनसे कहा कि वह वृंदावन के अस्तित्व का विनाश न होने दें। 

महंत ने कहा कि वृंदावन की प्राचीनता को नष्ट नहीं किया जाए। अगर जगह का अभाव है तो उसी में व्यवस्था बनाई जाए। ताकि, वृंदावन की महिमा एवं इतिहास को समेटे वह कुंज-गलियां बची रह सकें, जहां श्रीकृष्ण भगवान ने लीलाएं कीं। कहा कि वह लोगों की बात को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। 
विज्ञापन


इस मौके पर परमेश्वर दास बाबा, भगवान दास बाबा, वृंदावनदासी,  सुमित मिश्र, अमित गौतम, गोविंद, गोपाल, पुरुषोत्तम शर्मा, सोहन लाल मिश्र, मुकेश शर्मा, जितेंद्र गौतम, राहुल शर्मा, रुकमणी रमण गोस्वामी, राजेश शर्मा, गोविंद शर्मा, मोनू शर्मा, राजकुमार गोस्वामी, नूतन पुरोहित, हरिओम पंडित, नीरज, बबलू, मनमोहन गोस्वामी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें