फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों की हिरासत पर  ग्रामीणों ने घेरा थाना

Sat, 03 Sep 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
राया थाने पर प्रदर्शन
विज्ञापन
शक में उठाए गए छह युवकों को पांच दिनों से थाने में बैठाए रखने से शुक्रवार को ग्रामीणों में फूट पड़ा। ग्रामीणों ने एकत्रित होकर थाने का घिराव कर युवकों को छोड़ने की आवाज बुलंद की। पुलिस के आला अफसर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। ये युवक राया के पाठक नगर में हुई डकैती एवं हत्याकांड के मामले में हिरासत में लिए गए हैं।
विज्ञापन


27 अगस्त की रात को एक बजे पाठक नगर निवासी रामदेव शर्मा के मकान पर छह से अधिक बदमाशों ने धावा बोला था। बदमाशों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी थी जबकि छह लोगों को पीट-पीटकर घायल कर दिया था। 

एसएसपी बबलू कुमार ने खुलासे के लिए पांच टीमों को लगाया था। मामले में अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। इधर राया पुलिस के छह युवकों को शक के आधार पर हिरासत में लेेने पर सवाल उठ रहे हैं। 
विज्ञापन


पांच दिनों तक थाने में बैठाए गए युवकों के परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार को थाना राया का घिराव कर लिया। ग्राम ढ़कू और सूरज गांव के लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी और निर्दोष युवकों को छोड़ने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में महिलाएं भी शामिल रहीं। सभी लोग थाना राया परिसर में जमीन पर फर्श बिछाकर बैठ गए।

थाना प्रभारी विजय कुमार ने उनको किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत किया। थाना प्रभारी ने कहा कि  घटना का सही खुलासा होगा, जिसके लिए पुलिस प्रयास कर रही है किसी भी निर्दोष को घटना में नहीं फंसाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें