फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ASP Anuj Chaudhary: पदोन्नति पाकर एएसपी अनुज चौधरी पहुंचे वृंदावन, संत प्रेमानंद महाराज से पूछा बेहद खास सवाल

Sun, 10 Aug 2025 10:42 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन

सार

इस पर संत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि अगर कोई अपराध कर रहा है और अभी तक पकड़ा नहीं गया है, तो वह अपने कर्मों का फल जरूर भोगेगा। 
विज्ञापन
प्रेमानंद महाराज से मिले अनुज चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभी हाल में पदोन्नति पाकर संभल के एएसपी अनुज चौधरी वृंदावन पहुंचे और वहां संत प्रेमानंद महाराज से भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच पुलिस पर लगने वाले आरोपों और अपराधियों के खिलाफ होने वाली कार्रवाई को लेकर बातचीत हुई।

विज्ञापन

एएसपी ने कहा कि कभी-कभी पुलिस पर ऐसे आरोप लग जाते हैं, जिन्हें सुनकर दुख होता है। उन्होंने यह भी कहा कि जब कोई वादी मुकदमा दर्ज कराता है लेकिन आरोपी का दोष साबित नहीं होता तो वादी पुलिस को दोषी ठहराने लगता है, जिससे पुलिस के सामने मुश्किलें खड़ी हो जाती हैं। 
विज्ञापन

इस पर संत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि अगर कोई अपराध कर रहा है और अभी तक पकड़ा नहीं गया है, तो वह अपने कर्मों का फल जरूर भोगेगा। उन्होंने एएसपी को समझाया कि अगर आप निष्पक्ष तरीके से, नियमों के अनुसार कार्रवाई करते हैं, तो वह दंडनीय नहीं है। लेकिन अगर किसी से लाभ लेकर कार्रवाई की जाती है तो वह पाप के बराबर है। मुलाकात के दौरान समाज और कानून व्यवस्था से जुड़े कई मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें