फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अधिवक्ता की हालत में सुधार, गोली लगने से आंख की रोशनी गई

Fri, 11 Aug 2023 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
- गोली लगने के कारण फूटी आंख, ऑपरेशन के बाद डॉक्टर की स्थिति में धीरे-धीरे हो रहा है सुधार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। महावन थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर बीते मंगलवार खुद को गोली मारने वाले अधिवक्ता की हालत में सुधार है, लेकिन गोली लगने से आंख की अंदरूनी नसें क्षतिग्रस्त होने से रोशनी चली गई है। मंगलवार देर रात को उनका ऑपरेशन हुआ। पुलिस ने उनके लाइसेंसी रिवाल्वर को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

अधिवक्ता गौरव उपाध्याय पुत्र राधारमण उपाध्याय निवासी मानस नगर, महोली रोड मंगलवार को अपनी कार से कचहरी गए थे। वहां से वह बैंक और फिर महावन इलाके में यमुना एक्सप्रेस-वे की ओर चले गए थे। माइल स्टोन 117 के पास उन्होंने अपनी कार खड़ी कर खुद की लाइसेंसी रिवाल्वर से सिर में गोली मार ली थी। इस घटना से पहले उन्होंने अपनी पत्नी के नाम पर एक एफडी भी बनवाई थी। साथ ही सुसाइड नोट में जिक्र किया कि उनके मरने के बाद वह किराए से मिलने वाली धनराशि से अपना व बच्चों का पालन-पोषण करे। इंस्पेक्टर थाना महावन ने बताया कि अधिवक्ता की सेहत में सुधार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें