फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पाॅलिटेक्निक काॅलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 अप्रैल तक किए जा सकते हैं। मई माह में प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई जाएगी, जिसके आधार पर अभ्यर्थियों का चयन होगा। तकनीकी शिक्षा में बढ़ती रुचि के चलते इस वर्ष आवेदन संख्या में वृद्धि की उम्मीद है।
विज्ञापन


युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा का सुनहरा अवसर है। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए जनपद के सभी राजकीय एवं निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 15 से 25 मई के बीच कंप्यूटर आधारित (सीबीडीटी) मोड में किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से ही अभ्यर्थियों को पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभिन्न इंजीनियरिंग एवं फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा। प्रवेश के लिए परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइड https://jeecup.admissions.nic.in/ पर आवेदन कर सकते है।

राजकीय पॉलिटेक्निक कोटवन के प्रधानाचार्य अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि संस्थान में छात्रों के लिए छात्रावास, स्मार्ट क्लासरूम, अत्याधुनिक लैब, वर्कशॉप और डिजिटल लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही इंडस्ट्रियल विजिट, एक्सपर्ट लेक्चर और सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग के जरिए छात्रों को उद्योगों के अनुरूप तैयार किया जाता है। इसके अलावा छात्रों को 75,000 तक की छात्रवृत्ति और राज्य सरकार द्वारा टैबलेट वितरण जैसी योजनाओं का भी लाभ मिलता है।
विज्ञापन

-
अकेला राजकीय संस्थान है कोटवन में
जनपद के एक मात्र राजकीय संस्थान राजकीय पॉलिटेक्निक कोटवन में सिविल इंजीनियरिंग, पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग तथा पेंट टेक्नोलॉजी ब्रांच संचालित हैं। दो अनुदानित कॉलेज पीएमबी पॉलिटेक्निक तथा अनार देवी महिला पॉलिटेक्निक तथा 42 इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, फार्मेसी में मशीन लर्निंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे आधुनिक कोर्स भी संचालित हो रहे हैं।
-
तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत माध्यम
तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में पॉलिटेक्निक को कम खर्च में बेहतर कॅरियर का मजबूत माध्यम माना जा रहा है। तीन वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग एवं दो वर्षीय फार्मेसी पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्र सीधे उद्योगों से जुड़ रहे हैं। अधिकांश छात्रों को अंतिम वर्ष में ही 3 से 12 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर रोजगार मिल रहा है। इन संस्थानों में टाटा पावर, मारुति सुजुकी, सुब्रोस इंडिया लिमिटेड, आइओसीएल, नायरा एनर्जी जैसी बड़ी कंपनियों द्वारा कैंपस प्लेसमेंट के जरिए छात्रों को नौकरी मिल चुकी है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें