फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य बना शबनमः बुर्का पहन प्रेमिका से मिलने पहुंचा स्टेशन, चाल देख महिला सिपाही का ठनका माथा, फिर जो हुआ...

Mon, 06 Mar 2023 08:03 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में प्रेम में पागल प्रेमी अपनी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए बुर्का पहनकर रेलवे स्टेशन पहुंच गया। उसका यह फिल्मी स्टाइल का आइडिया जीआरपी की महिला सिपाही से सामना होते ही धराशाई हो गया। इसके बाद उसने जो बताया सुनकर सभी के होश उड़ गए।  
विज्ञापन
बुर्का पहनकर प्रेमिका से मिलने पहुंचा आशिक - फोटो : Getty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमिका के प्रेम में पागल आशिक उससे मिलने के लिए बुर्का पहनकर स्टेशन पहुंच गया। ताकि परिजन समझ न सकें। शायद उसे अंदाजा नहीं रहा होगा कि इस फिल्मी स्टाइल को सुरक्षाबलों की नजरों से बचाना होगा। उसकी चाल-ढाल देखकर जीआरपी की महिला सिपाही को शक हुआ और उसने उसे धर लिया।

विज्ञापन


पकड़े जाने पर जो खुलासा हुआ उससे मौजूद सभी लोग चकित रहे गए। पागल प्रेमी ने अपना नाम आदित्य सर्राफ पुत्र विनोद सर्राफ निवासी ग्राम एवं थाना कोतमा, जिला अन्नपुर (मध्य प्रदेश) बताया। बताया कि शनिवार को मथुरा जंक्शन पर प्रेमिका से मिलने का वादा किया था। वह यहां से उसके साथ कहीं निकल जाना चाहता था। उसे अन्य दोस्त या कोई और देख न ले, इसके लिए योजना बनाई।

बुर्का पहन कर स्टेशन पहुंचा

योजना के हिसाब से वह बुर्का पहन कर स्टेशन पहुंच गया। लेकिन, अपनी चाल-ढाल में बदलाव नहीं कर सका। स्टेशन पर प्रवेश किया तो वहां मौजूद एसआई कुलवीर सिंह को शक हुआ। उसने शक की पुष्टि करने के लिए एक महिला जीआरपी को उसके पीछे भेजा। महिला जीआरपी ने उससे पूछताछ के लिहाज से बातचीत की। जैसे ही उसने जवाब देने के लिए मुंह खोला तो शक दूर हो गया। सच्चाई सामने आ गई थी। 

प्रेमिका भी नहीं मिली

इसके बाद युवक को जीआरपी थाना लाया गया। पूछताछ में उसने सारी बात बताई। उसकी बात सुनकर सभी के होश उड़ गए। जीआरपी निरीक्षक विकास सक्सेना ने बताया कि युवक को उसके परिजन के  सुपर्द कर दिया गया है। वह अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। शुरुआत में उसने अपना नाम शबनम बताया, परंतु आवाज से पहचान लिया गया। इसके बाद उसने पूरी बात और पता बताया। जंक्शन पर उसकी प्रेमिका भी उसे नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें