फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अड़ींग चाैकी प्रभारी लाइन हाजिर, 16 दरोगा चौकी व थाने भेजे

Thu, 30 Mar 2023 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अपराधों पर नियंत्रण के लिए एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने 16 दरोगाओं को चौकी और थानों में तैनात किया है। इसके अलावा थाना गोवर्धन की अड़ींग चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

पीआरओ ललित शर्मा ने बताया कि चौकी प्रभारी अड़ींग अमित कुमार काे लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर किया है। उनकी जगह एसआई प्रबल प्रताप सिंह को चौकी प्रभारी बनाया है। इसके अलावा बाजना चौकी प्रभारी उमेश कुमार शर्मा को मीडिया सेल का प्रभारी बनाया है।
पुलिस लाइन से एसआई शरद कुमार त्यागी को चौकी प्रभारी बारहमासी, मांट, यहां से विनोद कुमार को थाना फरह, एसआई महावीर सिंह को थाना बरसाना, एसआई उत्तम चौहान कोतवाली छाता, एसआई आदर्श कुमार सिंह को चौकी प्रभारी हनुमान मंदिर बलदेव, एसआई यासीन शाह थाना जमुनापार, एसआई अजय कसाना चौकी प्रभारी बाजना, एसआई सुभाष चंद्र केजेएस, एसआई ध्यानवीर सिंह थाना महावन, एसआई अमित कुमार कोतवाली सुरीर, एसआई मनिंद्र सिंह थाना नौहझील, एसआई किशोर गौतम को कोतवाली सुरीर से फरह भेजा गया है। एसआई मुन्नालाल का पूर्व में थाना महावन किया स्थानांतरण निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें