फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एडीजी ने परखीं मुड़िया पूर्णिमा मेले की सुरक्षा तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार को अपर पुलिस महानिदेशक (अग्निशमन एवं आपात सेवाएं) पद्मजा चौहान गोवर्धन पहुंचीं। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों की पड़ताल की।
विज्ञापन

अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे और सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। मुड़िया पूर्णिमा मेले में देशभर से करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसे देखते हुए एडीजी ने भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन और आपातकालीन स्थिति से निपटने की कार्ययोजना की जानकारी ली।
एडीजी ने अग्निशमन और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों से उपलब्ध संसाधनों, दमकल वाहनों, त्वरित राहत एवं बचाव दल और आपात सेवाओं की तैयारियों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी संसाधन पूरी तरह सक्रिय रहें। किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मुड़िया पूर्णिमा मेला प्रदेश के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल है। समीक्षा बैठक में एसएसपी श्लोक कुमार, एसपी ग्रामीण सुरेश चंद रावत, सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने एडीजी को मेले की तैयारियों की प्रगति से अवगत कराया और समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें