फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अभिनेत्री मोनिका सिंह ने किए आराध्य के दर्शन

विज्ञापन
बरसाना स्थित राधारानी मंदिर में अभिनेत्री मोनिका सिंह भदौरिया
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा की अभिनेत्री मोनिका सिंह भदौरिया ने गोवर्धन, वृंदावन और बरसाना पहुंचकर आराध्य के दर्शन किए।
विज्ञापन

गोवर्धन में सेवायतों ने गिरिराजजी की पूजा-अर्चना कराई। माला, चंदन, प्रसाद भेंट किया। बुधवार देर रात सीरियल में बावरी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मोनिका सिंह मानसी गंगा स्थित मुकुट मुखारविंद गिरिराजजी मंदिर पहुंचीं। सेवायत राजीव शर्मा ने पूजा कराई। अभिनेत्री को मंदिर में देख लोग सेल्फी लेते नजर आए।
विज्ञापन

उन्होंने ई-रिक्शा से गिरिराजजी की सप्तकोसीय परिक्रमा लगाई। इसके बाद वे वृंदावन के ठाकुर श्रीबांके बिहारी और बरसाना में श्रीराधारानी मंदिर में भी दर्शन करने पहुंचीं। उन्होंने ब्रजभूमि में आना अपना सौभाग्य बताया। कहा कि यहां आकर सुखद अनुभूति हुई है।

बरसाना स्थित राधारानी मंदिर में अभिनेत्री मोनिका सिंह भदौरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें