मथुरा। खाद सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने आगामी मुड़िया मेले को लेकर गोवर्धन क्षेत्र में बृहस्पतिवार को खाद्य प्रतिष्ठानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने जतीपुरा, मुखारविंद एवं दानघाटी स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से दूध, दही, पेड़ा कोल्ड ड्रिंक के सैंपल लिए।
टीम ने दिलबरिया मिष्ठान भंडार एवं गिरराज मिष्ठान भंडार का निरीक्षण करते हुए साफ सफाई के निर्देश दिए साथ ही बालूशाही तथा पेड़ा का एक-एक नमूना संग्रह किया। अन्ययोर से किराना स्टोर से सरसों का तेल का नमूना संग्रहित किया। टीम ने मथुरा शहर में बाबा नमकीन, सियाराम नमकीन, श्रीजी नमकीन, कालीचरण नमकीन आदि कारखानों का निरीक्षण किया।
सभी नमकीन निर्माताओं को हिदायत दी गई एक नमकीन का निर्माण स्वच्छ वातावरण में ही करें और कुकिंग मीडियम अथवा एडिबलऑयल का प्रयोग तीन बार से अधिक न करें। अवशेष तेल को एकत्रित कर जनपद में नामित एजेंसी को विक्रय कर सकते हैं। साथ ही नमकीन निर्माण में सिंथेटिक कलर का उपयोग न करें।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त डॉ. गौरी शंकर ने नमकीन विनिर्माताओं को निर्देशित किया कि यदि किसी नमकीन विनिर्माता द्वारा एडिबल ऑयल का प्रयोग नमकीन फ्राई करने में तीन बार से अधिक किया जाता है तो उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए लाइसेंस निलंबित कर दिए जाएंगे। कार्रवाई के दौरान टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसपी तिवारी, देवराज सिंह, मुकेश कुमार ,सविता शर्मा, एसएस निरंजन थे।