मथुरा। गैरहाजिर चल रहे रोडवेज डिपो के चार परिचालकों की संविदा समाप्त कर दी गई है। इन सभी को एआरएम ने कई बार नोटिस देकर हाजिर होने को कहा, पर हाजिर नहीं हुए।
मथुरा डिपो में मार्च से लेकर जुलाई तक के बीच चार परिचालक गैरहाजिर हुए। काफी दिनों तक यह हाजिर नहीं हुए तो एआरएम नरेश गुप्ता ने चारों को नोटिस भेजे। उसके बाद भी यह हाजिर नहीं हुए। एक बार फिर इन्हें उपस्थित होने को कहा।
लेकिन फिर भी ड्यूटी पर नहीं आए। मथुरा डिपो के एसएस संतोष अग्रवाल ने बताया कि परिचालक जसवंत, गिरीश पाठक, सुभाष व प्रेम कुमार की संविदा समाप्त कर दी है। मार्च से प्रेम कुमार और सुभाष गैरहाजिर चल रहे थे, वहीं गिरीश और जसवंत अगस्त से गायब थे। इन सभी की संविदा समाप्त करके सूचना दे दी गई है।