फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमाफिया ने उखाड़े निगम के पिलर-बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भूमाफिया ने नाले की जमीन पर लगे निगम के पिलर-बोर्ड उखाड़ कर फेंक दिए। उक्त माफिया द्वारा निगम के नाले के ऊपर से रास्ता तैयार कराया जा रहा है। जिसे निगम ने रुकवा दिया था। कुछ दिन पहले सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने दावा किया था यह नाला उनका है। इस दावे के बाद ही माफिया ने निगम के पिलर बोर्ड उखाड़ दिया।
विज्ञापन

करीब चार माह पूर्व केशोपुरा-दामोदरपुरा क्षेत्र में कुछ लोग एक बड़ी कॉलोनी काट रहे थे। कालोनाइजर ने कॉलोनी का रास्ता बनाने के लिए निगम के नाले को बंद कर दिया। इसकी जानकारी जब निगम के अधिकारियों को हुई तो उन्होंने पहले चेतावनी दी जब वह नहीं मानें तो नाले के ऊपर पिलर बोर्ड लगा दिए। इससे परेशान कॉलोनाइजर ने कई प्रकार के हथकंडे प्रयोग किए और निगम की टीम पर ही हमला कर दिया। जिसके चलते सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल ने थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई।
इसके बाद बताया जाता है कि उक्त नाले को पुरानी गूल साबित करने के उद्देश्य से एक प्रार्थना पत्र तहसील दिवस में दिया गया। जिसके जरिए यह साबित किया गया कि यह नाला निगम का नाला न होकर सिंचाई विभाग की गूल है। इसी आड़ में भूमाफिया द्वारा निगम के बोर्ड और पिलर हटा दिए।
विज्ञापन

निगम के पिलर बोर्ड उखाड़ने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई
चाहे सिंचाई विभाग की हो या निगम की संपत्ति सरकार की है। इस पर अवैध तरीके से रास्ता निकालने तथा निगम के पिलर और बोर्ड उखाड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन

- राज कुमार मित्तल, सहायक नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें