फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: बालिका से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Fri, 15 Nov 2024 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा पुलिस ने बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी। उसका उपचार कराने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। 

 
विज्ञापन
बालिका से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा कोतवाली पुलिस ने 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पुलिस की गोली आरोपी की टांग में लगी और वह घायल हो गया। उपचार के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक उमेशचंद त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस की गोली से घायल सतीश आगरा के अछनेरा स्थित किरावली थाना क्षेत्र के मुढियापुरा गांव का निवासी है। वह मंगलवार की शाम को माल गोदाम रोड पर 6 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। परिजन की तहरीर पर सतीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

बुधवार देर रात आरोपी के माल गोदाम रोड पर घुमने की सूचना मिली। पुलिस ने पकड़ने के लिए घेराबंदी की। इस पर आरोपी पुलिस पर फायरिंग किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी की टांग में लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें