फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: धर्म परिवर्तन और फिर निकाह...मुमताज ने कर लिया पत्नी का अपहरण, अब पति को मिल रही ये धमकी

Sat, 16 Aug 2025 08:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के मांट थाने में पहुंचे पति ने बताया कि मुमताज नाम के युवक ने उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया है। वो पत्नी का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने की जिद पर अड़ा है। उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना मांट एक शख्स की पत्नी का अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ता दूसरे समुदाय का है। उसने पीड़ित को धमकी दी है कि वो पत्नी का धर्म परिवर्तन कराने के बाद उससे निकाह करेगा। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन

 

मांट के एक गांव से दूसरे समुदाय का युवक पत्नी का अपहरण कर ले गया। फोन कर पति को पत्नी का धर्म परिवर्तन कराने की धमकी दी। पीड़ित से कहा कि वो उसकी  पत्नी से निकाह करेगा। पुलिस से शिकायत करने पर शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर बेचने की भी धमकी दी। पति ने थाना मांट में युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 

शुक्रवार को थाना मांट के एक गांव के रहने वाले युवक ने दूसरे समुदाय के युवक मुमताज पर पत्नी का अपहरण कर धर्म परिवर्तन कर जबरन शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया की युवक मुमताज उसकी पत्नी को घर से ले गया। 12 अगस्त को फोन आया कि उसकी पत्नी का वह धर्म परिवर्तन करेगा। इसके बाद उसके साथ शादी करेगा।
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी 
पीड़ित पति ने बताया कि आरोपी ने धमकी दी है कि यदि उसके इस कृत्य की शिकायत पुलिस से की, तो पत्नी को हलाल करेगा। इतना ही नहीं उसके शरीर के टुकड़े करने की भी धमकी दे डाली। दहशत में आया पति मामले की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें