फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: शादी के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। शादी के नाम पर युवक से एक लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। तांगडा मोहल्ला निवासी कौशल ने गांव खरौट निवासी युवक पर आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके एक रिश्तेदार के परिचित युवक ने उन्हें शादी कराने का प्रस्ताव दिया और बताया था कि लड़की उत्तर प्रदेश के मऊरानीपुर की रहने वाली है। 15 जनवरी को युवक उन्हें और उनके परिवार को ललितपुर ले गया। वहां लड़की पक्ष से मुलाकात के बाद शादी के खर्च के लिए एक लाख रुपये लिए। इसके बाद झांसी में शादी की रस्म पूरी करने की बात कहकर सभी को चलने को कहा। झांसी में न तो कोई रस्म हुई और न ही शादी कराई गई। इसके बाद उस युवक ने लड़की को पीड़ित के साथ भेज दिया। आरोप है कि मथुरा स्टेशन के पास पहुंचते ही लड़की ने अपने मोबाइल से पुलिस को अपने अपहरण की शिकायत कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने लड़की और लड़के पक्ष के लोगों को ट्रेन से उतार लिया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है और मामले की जांच कराई जा रही है। मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें