मथुरा। पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जेल में बंद पति ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश के यहां जमानत के लिए अर्जी दाखिल की। कोर्ट ने जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए 16 अक्तूबर की तारीख मुकर्रर की है।
उन्नाव के थाना फतेपुर के कच्छ निवासी जयशंकर ने 6 अगस्त 2025 को कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में धौली प्याऊ निवासी नागेंद्र, रामशंकर और सीमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार तीनों ने मिलकर जयशंकर की बेटी रामादेवी की शादी 26 मई 2011 को नागेंद्र के साथ की थी। शादी के बाद पति नागेंद्र, जेठ रामशंकर एवं जेठानी सीमा दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
लगातार प्रताड़ना से परेशान उनकी बेटी रामदेवी 23 मार्च 2025 को घर से निकल गई। उसी दिन शाम हाईवे पुलिस ने उनकी बेटी का शव बरामद किया। पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जेल में बंद नागेंद्र ने 12 सितंबर 2025 को जिला एवं सत्र न्यायालय में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी।