फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बिना लाइसेंस बन रहा था रिफाइंड ऑयल

विज्ञापन
रिफाइंड ऑयल फैक्टरी पर मौजूद एफएसडीए की टीम।
विज्ञापन
मथुरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को औद्योगिक क्षेत्र में बिना लाइसेंस रिफाइंड ऑयल बनाने की फैक्टरी पकड़ी। टीम ने मौके से रिफाइंड ऑयल और वेज फैट के नमूने लेने के बाद 7.37 लाख का वेज फैट सीज कर दिया। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्रों से दूध, घी, सरसों का तेल और मिल्क केक समेत आठ अन्य नमूने भी लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

दिवाली नजदीक आते ही दूध उत्पादों के साथ ही तेल और रिफाइंड में मिलावट का खेल शुरू हो जाता है। इसे रोकने के लिए विभाग लगातार अभियान चला रहा है। शुक्रवार को शहर के औद्योगिक क्षेत्र में बिना लाइसेंस के संचालित रिफाइंड ऑयल बनाने की फैक्टरी पर टीम पहुंची। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह के नेतृत्व पहुंची टीम ने देखा कि यहां इंटरेस्टेरिफाइड वेज फैट से रिफाइंड बनाया जा रहा था। टीम ने रिफाइंड ऑयल का एक नमूना लेने के साथ ही वेज फैट के तीन नमूने लिए। इसके बाद टीम ने करीब 4 हजार लीटर वेज फैट सीज कर दिया। इसकी कीमत करीब 7.37 लाख रुपये है। साथ ही संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
इसके अलावा टीम ने वृंदावन से पेड़ा, सांभर, बलदेव से सरसों के तेल, होलीगेट से घी और टाउनशिप से मिल्ककेक के नमूने लिए। नौहझील से घी और बाजना से मिश्रित दूध के भी दो नमूने भरे। सभी नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, जांच में मिलावट मिली तो विक्रेताओं पर कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामनरेश, जितेंद्र सिंह, दलबीर सिंह, अरुण कुमार, रीना शर्मा, मोहर सिंह कुशवाह, भरत सिंह और धर्मेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें