फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के सामान व नकदी सहित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंटीगांव। सुरीर पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी के मामले में नामजद आरोपी को चोरी किए गए ट्रॉला का प्रेशर जैक एवं57 हजार रुपये की नकदी सहित गिरफ्तार चालान किया है।
विज्ञापन

शिवराम शर्मा निवासी सुरीर का एक सप्ताह पूर्व ट्रॉला चोरी हो गया था। पीड़ित ने सुरीर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुरीर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह परमार के नेतृत्व में एसआई सतीश कुमार मय पुलिस टीम के साथ सोमवार की रात चेकिंग कर रहे थे। सूचना पर चोरी की घटना में शामिल एक आरोपी को यमुना एक्सप्रेसवे अंडरपास गांव लमतौरी के निकट से गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए युवक ने अपना नाम गौरव निवासी लमतौरी थाना सुरीर बताया है। उसने बताया कि सुरीर से चोरी किए गए ट्रॉले को चुरा कर बेच दिया है। आरोपी के घर से प्रेशर जैक तथा ट्रॉला बेच कर आई 57 हजार रुपये की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी का एक साथी अंधेरे का फायदा उठा कर भाग जाने में सफल रहा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह परमार ने बताया है कि गौरव निवासी लमतौरी को चोरी किए ट्रॉला के प्रेशर जैक व 57 हजार रुपये की नकदी सहित गिरफ्तार कर चालान किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें