फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मंदिर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, नकदी बरामद

विज्ञापन
गांव जरारा स्थित मंदिर की दानपेटिका से चुराएं गये रुपये व तमंचा कारतूस सहित आरोपी
विज्ञापन
सुरीर। कोतवाली क्षेत्र के गांव जरारा स्थित सनातन धर्म मंदिर में दानपेटी से चोरी की घटना के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की नकदी, तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन

जरारा स्थित सनातन धर्म मंदिर के महंत राजेश कुमार गौड़ ने रविवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि रविवार सुबह 4 बजे में वे मंदिर में साफ सफाई करने के बाद नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान उनकी पत्नी पूजा अर्चना करने आईं। उन्होंने देखा कि मंदिर की दानपेटी का ताला टूटा हुआ है, जिसमें रखे चढ़ावे के रुपये गायब थे।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मंदिर और मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के बाद थाना पुलिस ने भदनवारा से राजागढ़ी जाने वाले मार्ग मानवेंद्र उर्फ बड्डू निवासी राजागढ़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि तलाशी में आरोपी के पास से 1017 रुपये, तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें