फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जमीन का सौदा कर 58 लाख हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट। जमीन का सौदा कर 58 लाख रुपये हड़पने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मांट पुलिस ने दंपती समेत कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

हरियाणा के पलवल निवासी परशुराम ने मांट थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मांट मूला निवासी हरी सिंह से 45 लाख रुपये में जमीन का सौदा तय हुआ था। आरोप है कि हरि सिंह और उनकी पत्नी अन्य अज्ञात आरोपियों ने विश्वास में लेकर बैंक खातों और नकद किस्तों के जरिए कुल 58 लाख रुपये ले लिए। पीड़ित का आरोप है कि पूरी रकम लेने के बाद भी आरोपियों ने न तो जमीन का बैनामा कराया और न ही रुपये लौटाए। जब रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। सीओ मांट अमर नाथ यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पति-पत्नी समेत नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें