फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा...ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्राॅली में घुसी कार, मासूम बच्चे समेत दो की मौत

Mon, 06 Oct 2025 10:49 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा। गंभीर घायल सागर कामी की उपचार के दाैरान माैत हो गई। वहीं हादसे में घायल तीन साल के अमरीत ने भी शाम को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के नाैहझील में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह हादसा हो गया। ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्राॅली में पीछे से आई कार घुस गई। हादसे में कार सवार 6 लोग गंभीर रूप घायल हो गए, जबकि एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया व मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के संबंध में कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुबह करीब साढ़े 6 बजे आगरा से नोएडा की तरफ जा रही एक कार पीछे से ईंटों से लदे बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्राॅली में घुस गई। दुर्घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चालक हरियाणा के गुड़गांव निवासी विकास व नेपाल के रहने वाले राजू, सविता, अमरीत, लक्ष्मी, सुनीता व सागर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। 

सूचना पर थाना प्रभारी सोनू सिंह व उपनिरीक्षक हरेंद्र तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी नौहझील भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल सागर कामी (37) पुत्र लाले कामी को जिला अस्पताल मथुरा रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं शाम को अमरीत (3) पुत्र कमल की भी मौत हो गई।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा व सूचना परिजन को दी। पुलिस के अनुसार यह सभी गुड़गांव में रहकर नौकरी करते थे और आगरा से गुड़गांव जा रहे थे। प्रथम दृष्टया हादसे का कारण कार चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि हादसे में घायल सागर की उपचार के दौरान मौत हो गई है। हादसे कैसे हुआ, जांच जारी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

कार के नहीं खुले एयरबैग, परिचालक सीट पर बैठे थे सागर
पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर ट्राॅली से टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार के एयरबैग न खुलने के कारण परिचालक सीट पर बैठे युवक सागर को गंभीर चोट आईं। संभावना जताई जा रही है कि कार में किसी ने सीट बेल्ट भी नहीं लगा रखी थी। अगर सीट बेल्ट लगी होती तो शायद सागर की मौत नहीं होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें