फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, डिवाइडर से टकराई कार; दो युवकों की मौके पर ही मौत

Tue, 26 Nov 2024 11:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

हादसे में युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 
विज्ञापन
कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुबह-सुबह भीषण हादसा हो गया। यहां कार के टायर फट गए, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


यहां हुआ हादसा यमुना एक्सप्रेस-वे थाना  बलदेव में माइलस्टोन-133 पर हादसा हुआ। आगरा से नोएडा जाते समय कार के टायर फट गए। इस वजह से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में रौनक सलूजा (30) पुत्र अरुण सलूजा निवासी आगरा और  विकास (28) निवासी आगरा की मौके पर मौत हो गई।


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दे दी। दोनों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह ने बताया आगरा से नोएडा जाते समय ये हादसा हुआ। परिजनों को सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें