फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित कार पलटी, तीन साल की मौसूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के दिल्ली से बिहार जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। वहीं दो महिलाओं सहित 5 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मूल रूप से सिरबना थाना शिकारगंज जिला पूर्वी चंपाराम बिहार निवासी अभिमन्यु गुप्ता का परिवार वर्तमान में दिल्ली के (नई बस्ती) आनंद पर्वत में रहता है। सोमवार को अभिमन्यु अपनी मां सरस्वती, बहन प्रभावती, पत्नी मंजू देवी, भाई विकास उर्फ गोलू व तीन वर्षीय भतीजी दीपिका के साथ कार से दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते नोएडा-आगरा होते हुए अपने घर जा रहे थे।
सुबह तकरीबन 4.15 बजे थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 70 के समीप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 3 वर्षीय मासूम दीपिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नौहझील सीएचसी पर भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि कार चालक सन्नी रंजन दुबे को नींद की झपकी आने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई थी। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें