फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स लोडर पलटने से मची चीख-पुकार, 30 सवारियां घायल

विज्ञापन
मैक्स लोडर पलटने से घायल यात्री। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा/मांट। मांट-वृंदावन मार्ग पर बुधवार को राजकीय महाविद्यालय के पास स्टीयरिंग फेल होने से मैक्स लोडर बेकाबू होकर पलट गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस ने राहत कार्य कर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। सभी लोग अलीगढ़ से वृंदावन में दर्शन के लिए आ रहे थे।
विज्ञापन

अलीगढ़ के गांव बरका (सोमना) से मैक्स लोडर में सवार होकर वृंदावन दर्शन के लिए आ रहे थे। मैक्स में सवार बच्चे, किशोर, युवती, महिला और पुरुष आ रहे थे। मांट-वृंदावन मार्ग पर राजकीय महाविद्यालय के पास स्टीयरिंग फेल होने से बेकाबू मैक्स पलट गई।
प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया ने बताया कि गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ है। चार लोगों की हालत को देखते हुए वृंदावन के सौ शय्या अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

यह हुए हैं घायल
सुनीता(35),मीरा(60),कोमल(27),राजेश(17),आकाश(10),वैद्यनाथ(40),नीरा(38), रामवती(38), लाखन(10), पुष्पेंद्र(11), महादेवी(17), प्रेमवती(40), लक्ष्मी(12), निवा(17), सुमित(15), नेहा(14), चालक संजय कुमार(45),मेमन(38), ईशू(10), सविता(14), हनी(8), कुनाल(9), शिवानी(12)(निवासी बरका) और लालाराम(38) निवासी नागलोई, दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें