कोसीकलां (मथुरा)। आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर गांव कोटवन के समीप जाहरवीर बाबा के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक कैंटर राजकीय पॉलीटेक्निककॉलेज के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 15 श्रद्धालु घायल हो गए। लोगों ने उन्हें एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है।
इटावा के जसवंत नगर से श्रद्धालु जाहरवीर गोगा के दर्शन करके रविवार को कैंटर से गांव वापस जा रहे थे। जिसमें बच्चे भी शामिल थे। जब सुबह उनका कैंटर गांव कोटवन के समीप पहुंचा तभी वह अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना के बाद वहां चीख पुकार मच गई।
दुर्घटना में श्रीकृष्ण पुत्र अरविंद, लक्ष्मी देवी पत्नी श्री कृष्ण, प्रियांशु पुत्र लाल सिंह, आशा देवी पत्नी राजवीर, मुन्नी देवी पत्नी प्रताप सिंह, सबक सिंह पुत्र गगन लाल, सीमा देवी पत्नी प्रदीप कुमार, साहूकार पुत्र श्रीराम, भीकम सिंह पुत्र नाथूराम, सरिता पत्नी कमलेश, कल्पना पुत्री अशोक, संतोषी पत्नी अशोक, नीतू पत्नी सुनील आदि घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद वह लोग गंतव्य के लिए रवाना हो गए।