फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को बचाने में पलटा टेंपो, एक की मौत, आठ घायल

विज्ञापन
मथुरा। सड़क दुर्घटना में घायल को जिला अस्पताल लाया गया। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। शेरगढ़-कोसीकलां मार्ग पर साहून ढाबे के पास बाइक सवार को बचाने में तेजगति में आ रहे टेंपो के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दंपती समेत आठ सवारी घायल हो गईं। यह सभी लोग कोसीकलां से शेरगढ़ आ रहे थे। शेरगढ़ पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कोसीकलां से नौ सवारियां भरकर टेंपो शेरगढ़ के लिए चला। शुक्रवार की दोपहर दो बजे टेंपो कोसीकलां-शेरगढ़ मार्ग पर साहून ढाबे के पास पहुंचा, तभी सामने आए बाइक सवार को बचाने में टेंपो पलट गया। सवारियों में चीख-पुकार मच गई।
राहगीरों ने टेंपो में फंसी सवारियों को निकालकर शेरगढ़ पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मौके पर वेदराम (55) पुत्र बबुआ निवासी अगरयाला (शेरगढ़) की मौत हो गई थी, जबकि देवकीनंदन पुत्र फतेहचंद निवासी शेरगढ़, सुक्खो पत्नी सोहनलाल निवासी बलदेव का नगला (कोसीकलां), खेलवती पत्नी राजेंद्र निवासी मोहल्ला रोहतापट्टी (होडल), राजू पुत्र रामप्रसाद निवासी गढ़ी भीमा (शेरगढ़), रेशम पत्नी वासु निवासी बसई (शेरगढ़), इंद्रजीत पुत्र नारायण सिंह, उसकी पत्नी रेशम और साली लज्जा निवासीगण पिलखुआ, हापुड़ (मेरठ) घायल हो गईं। चालक टेंपो छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें