फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में पलटी कार

Thu, 24 Dec 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कोसीकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
हाड़कंपा देने वाली सर्दी और कोहरे के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त है। बुधवार को कोहरे के कारण हईवे पर एक कार और एक पलट गई। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन


ठिठुरन और कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन भी बहुत धीमी गति से चले। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने आग का सहारा लिया। सुबह से लेकर देर रात तक चौराहों पर लोग अलाव तापते नजर आए। शाम ढलते ही लोग घरों में कैद हो गए।

हाईवे पर बठैन गेट पर के समीप दिल्ली की ओर से आती कार अनियंत्रित होकर हाईवे प्राधिकरण द्वारा खोदे गए सीवेज के गड्ढे में गिर गई, लेकिन कार में बैठे सभी यात्री सकुशल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटवन चौकी के समीप एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई, गनीमत रही कि सब सकुशल बच गए। इससे आधा घंटे तक यातायात बाधित रहा। मौके पर पहुंची कोटवन पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटवाया, जब जाकर यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें